Breaking News

केवीएम में छात्राओं को "स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना” के अंतर्गत वितरित किए गए स्मार्टफोन : कानपुर नगर

केवीएम में छात्राओं को "स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना” के अंतर्गत वितरित किए गए स्मार्टफोन : कानपुर नगर 

ब्रेकिंग न्यूज

आज कानपुर विद्या मंदिर महिला महाविद्यालय, स्वरूपनगर में “स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना” के अंतर्गत सत्र 2022-23 की स्नातक तृतीय वर्ष की समस्त छात्राओं को स्मार्टफ़ोन का वितरण किया गया। कुल 213 छात्राओं को स्मार्टफ़ोन वितरित किए गए। उत्तर प्रदेश शासन की इस महत्वपूर्ण योजना का उद्देश्य छात्र- छात्राओं को डिजिटल माध्यमों से जोड़कर अधिक सशक्त एवं जागरूक बनाना है।

कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए प्राचार्या प्रो. पूनम विज जी ने सर्वप्रथम प्रबंध समिति के सचिव महोदय डॉ. डी.सी. गुप्त जी का स्वागत किया एवं छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज के तकनीकी युग में स्मार्टफ़ोन, टैबलेट जैसे उपकरण हमें सूचनाओं एवं ज्ञान के असीमित भंडार से जोड़ते हैं। इन माध्यमों के समुचित उपयोग से हम स्वयं को शिक्षित एवं जागरूक बना सकते हैं। सचिव महोदय एवं प्राचार्या जी के द्वारा छात्राओं को स्मार्टफ़ोन प्रदान किए गए। छात्राएँ स्मार्टफ़ोन पाकर ख़ुशी से झूम उठीं।

महाविद्यालय की समस्त शिक्षिकाओं एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के सहयोग से वितरण का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का संचालन डॉ. ऑंचल तिवारी ने किया। कार्यक्रम का संयोजन उक्त योजना की नोडल अधिकारी सुश्री कल्पना देवी एवं डॉ. ऑंचल तिवारी द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।


रिपोर्ट :- विनम्र सिंह, राज्य संपादक 

कोई टिप्पणी नहीं