Breaking News

लखनऊ चतुर्थ वाहिनी सशस्त्र सीमा बल ने विश्व पर्यावरण दिवस पर सघन वृक्षारोपण किया

लखनऊ चतुर्थ वाहिनी सशस्त्र सीमा बल ने विश्व पर्यावरण दिवस पर सघन वृक्षारोपण किया  


चतुर्थ वाहिनी सशस्त्र सीमा बल अपने कैंपस में वृक्षारोपण कर विश्व पर्यावरण दिवस मनाया  बताते चलें ग्राम बिन्दौवा मोहनलालगंज में स्थित सशस्त्र सीमा बल की चतुर्थ वाहिनी परिसर में दिनांक पांच जून शनिवार  को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया  इस कार्यक्रम को  रत्न संजय महानिरीक्षक सीमांत मुख्यालय लखनऊ  सशस्त्र सीमा बल की अध्यक्षता में सम्पन्न किया गया इस अवसर पर बल के अधिकारियों एवं कार्मिकों द्वारा एक सौ पचास बालवृक्षों को रोपित किया गया एवं सशस्त्र सीमा बल के वृक्षारोपण अभियान 2021 की औपचारिक शुरुआत की गयी।


 रत्न संजय महानिरीक्षक ने बताया की सीमांत मुख्यालय लखनऊ के द्वारा इस वर्ष पूरे उत्तर प्रदेश में स्थित सशस्त्र सीमा बल की इकाईयों द्वारा दो लाख उन्न्याशी हज़ार बाल वृक्षों को रोपित करने का लक्ष्य रखा गया है उन्होंने वृक्षारोपण के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि वृक्षों के संरक्षण हेतु यह आवश्यक है कि हर व्यक्ति वृक्षों से जुड़ाव महसूस करे इस उद्देश्य की पूर्ति हेतु सशस्त्र सीमा बल के वृक्षारोपण अभियान-2021 में जन सहभागिता को बढ़ाने पर जोर दिया गया है अधिकतम वृक्षों को सशस्त्र सीमा बल के क्षेत्राधिकार में पड़ने वाले ग्रामों विद्यालयों छात्रावासों एवं सार्वजनिक स्थलों पर लगाया जायेगा इन वृक्षों की देख रेख भी ग्रामीण जनता एवं नागरिकों द्वारा की जाएगी ग्राम के शहीदों, स्वतंत्रता सेनानियों एवं अन्य प्रतिष्ठित व्यक्तियों के नाम पर भी वृक्षारोपण किया जायेगा सशस्त्र सीमा बल द्वारा हर ग्राम में रोपित बाल वृक्षों के रख रखाव की नागरानी हेतु कार्मिकों को नामित किया जायेगा जो की ग्रामीण जनता के साथ निरंतर जुड़े रहेंगे वृक्षों की रख रखाव में प्रशंसनीय कार्य करने वाले नागरिकों को सम्मानित पुरस्कृत करने का प्रावधान भी वृक्षारोपण अभियान के तहत किया गया है।


श्री संजय ने बताया की वृक्षारोपण अभियान की सतत समीक्षा की जाएगी एवं नष्ट हुए पौधों के स्थान पर तत्क्षण वाहिनी की नर्सरी में तैयार किये हुए पौधे लगाये जायेंगे इस अवसर पर  अभिषेक पाठक उप महानिरीक्षक सीमांत मुख्यालय लखनऊ सशस्त्र सीमा बल  डी. के. सिन्हा उप महानिरीक्षक सीमांत मुख्यालय लखनऊ सशस्त्र सीमा बल योगेश सिंह द्वितीय कमान अधिकारी कार्यवाहक कमांडेंट चतुर्थ वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, प्रभारी मोहनलालगंज एवं सशस्त्र सीमा बल के अन्य अधिकारी मौजूद रहे।


रिपोर्ट :- प्रवीण सैनी, रायबरेली

1 टिप्पणी: