Breaking News

गांधी जयंती पर स्वराज्य आश्रम में आयोजित हुई खादी ग्रामोद्योग प्रदर्शनी, मुख्य अतिथि मेयर : कानपुर

गांधी जयंती पर स्वराज्य आश्रम में आयोजित हुई खादी ग्रामोद्योग प्रदर्शनी, मुख्य अतिथि मेयर : कानपुर


ब्रेकिंग न्यूज

स्वराज्य आश्रम सर्वोदय नगर के प्रांगण में आयोजित खादी ग्रामोद्योग प्रदर्शनी का उद्घाटन आज दिनांक 02/10/ 2021 को सायं 4:00 बजे मुख्य अतिथि माननीय श्रीमती प्रमिला पांडे महापौर कानपुर नगर द्वारा संपन्न हुआ।

सभा के समक्ष आश्रम के मंत्री श्री प्रेम सिंह जी ने अपनी संस्था का संक्षिप्त परिचय एवं रिपोर्ट प्रस्तुत की। रिपोर्ट में जानकारी दी कि संस्था के कार्य की प्रगति को देखते हुए भारत सरकार द्वारा वर्ष 2012 के लिए स्वराज्य आश्रम कानपुर को 3 अप्रैल 2013 को राष्ट्रपति पुरस्कार प्रदान करते हुए सम्मानित किया गया था तथा उत्तर प्रदेश सरकार ने 12 जून 2013 को उत्कृष्ट कार्य करने के लिए प्रथम पुरस्कार प्रदान किया था।

वर्ष 2017 में संस्था को सूचना एवं मध्यम उद्योग मंत्रालय के कैबिनेट मंत्री गिरिराज सिंह द्वारा देश का दूसरा स्वच्छता पुरस्कार प्रदान किया गया था। भारतीय मानक ब्यूरो से संस्था को ISO 9001-2008 प्रमाण पत्र प्राप्त है। इसकी जानकारी उपस्थित सभी लोगों को दी।

साथ ही अनेक विद्वान वक्ताओं ने खादी एवं पूज्य महात्मा जी के संबंध में अपने-अपने विचार व्यक्त किए और खादी और ग्रामोद्योगी कार्यक्रम को आज की आवश्यकता बताया।

इस अवसर पर नगर के खादी प्रेमी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। स्वराज्य आश्रम द्वारा आयोजित इस खादी और ग्रामोद्योग प्रदर्शनी में देश के विभिन्न प्रांतों के कुशल कारीगरों द्वारा बनाए गए हस्तनिर्मित खादी वस्त्र एवं इससे बने विभिन्न प्रकार के रेडीमेड वस्त्र जैसे पोली खादी एवं ऊनी खादी एवं कश्मीर ऊनी खादी, बंगाल की मौली खादी एवं बिहार, झारखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, आसाम, नागालैंड, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु की रेशमी खादी एवं रेशमी साड़ियां पंजाब, हरियाणा की ऊनी खादी एवं कंबल तथा विभिन्न प्रकार के सूती खादी रेशमी खादी खादी के रेडिमेड डिजाइनर परिधान एवं डिजाइनर शर्टें एवं स्वास्थ्य वर्धक हर्बल औषधियों और सौंदर्य प्रसाधन सामग्री चंदन, समान ब्रास मेटल, व्हाइट मेटल मूर्तियां तथा अन्य गृह उपयोगी वस्तुओं का विशाल संग्रह उपलब्ध है।

खादी के विभिन्न वस्तुओं पर केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार की ओर से भारी छूट दी जा रही है यह प्रदर्शनी जनसामान्य के लिए प्रतिदिन 10:00 बजे से रात्रि 8:00 बजे तक खुलेगी।

आज की सभा के मुख्य अतिथि माननीय श्रीमती जी महापौर कानपुर नगर सभा में उपस्थित सभी सम्मानित अतिथिगण तथा संस्था के पूर्व कार्यकर्तागण संस्था के वर्तमान कार्यकर्तगण एवं अनेकों भाई - बहन और बच्चे इस कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

संस्था की स्थापना गांधीजी की प्रेरणा से वर्ष 1921 में की गई थी। तब से आज तक आप सभी लोगों के सहयोग से संस्था निरंतर प्रगति कर रही है। वर्तमान में संस्था का कार्यक्षेत्र बढ़कर प्रदेश के 9 जिलों कानपुर नगर, कानपुर देहात,उन्नाव, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, बांदा, चित्रकूट, रायबरेली में स्थित 43 शाखाओं में बिक्री व उत्पादन का कार्य संचालित हो रहा है।

संस्था में उच्च कोटि की सूती खादी व पोली खादी का आकर्षक डिजाइनों विभिन्न रंगों में उत्पादन हो रहा है तथा इसके साथ संस्था योग्य डिजाइनरों की मदद से खादी के आधुनिक फैशन के रेडीमेड कपड़ों को तैयार करवा रही है संस्था ग्रामोद्योगी वस्तुओं का भी उत्पादन कर रही है। संस्था द्वारा इस समय कत्तिनों, बुनकरों व अन्य कामगारों व कार्यकर्ताओं सहित लगभग 2500 लोगों को रोजगार प्रदान किया जा रहा है। संस्था द्वारा वर्ष 2020 में 21 में कुल बिक्री 14 करोड़ रुपए व उत्पादन 6 करोड़ रुपए का किया गया था।

संस्था विगत 11 - 12 वर्षों से अभूतपूर्व प्रगति कर रही है। पिछले 12 वर्षों से लगातार संस्था राज्य स्तरीय खादी ग्रामोद्योग प्रदर्शनी लखनऊ तथा राष्ट्र स्तरीय खादी ग्रामोद्योग प्रदर्शनी इलाहाबाद में प्रथम पुरस्कार प्राप्त कर रही है। इसी कार्य की प्रगति को देखते हुए भारत सरकार ने 3 अप्रैल 2013 को राष्ट्रपति पुरस्कार प्रदान करते हुए सम्मानित किया था।


रिपोर्ट :- अनुराग गुप्ता, ब्यूरो चीफ

कोई टिप्पणी नहीं