Breaking News

कानपुर अखिलेश ने विजय यात्रा से किया चुनावी शंखनाद

कानपुर अखिलेश ने विजय यात्रा से किया चुनावी शंखनाद 

ब्रेकिंग न्यूज

नोटबंदी में पैदा हुए खजांची ने दिखाई झंडी, अखिलेश यादव ने कानपुर के जाजमऊ चुंगी से विजय यात्रा शुरू की। इस दौरान भारी संख्या में सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। विधानसभा चुनाव 2022 के लिए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने उद्योग नगरी कानपुर से मंगलवार को समाजवादी विजय यात्रा का आगाज किया‌। यहां जाजमऊ गंगापुल चेकपोस्ट चुंगी पर कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।

नोटबंदी के समय कानपुर देहात के झींझक में जन्मे खंजाची नाथ ने विजय रथ यात्रा को पार्टी का झंडा दिखाकर रवाना कराया। अखिलेश ने रथ पर चढ़ने के दौरान मीडिया से बात की कहा कि जब भी प्रदेश में सपा ने विजय यात्रा निकाली है तब प्रदेश में परिवर्तन आया है। उन्होंने यात्रा के दौरान हर वर्ग के पास जाने की बात कही कहा कि कानपुर औद्योगिक नगरी तबाह हो चुकी है। अखिलेश यादव का काफिला मंगलवार सुबह करीब 12 बजे जाजमऊ गंगा पुल पहुंचा जहां कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।

जिसके बाद उन्होंने 2022 के विधानसभा चुनाव के लिए समाजवादी विजय यात्रा की शुरुआत की। यात्रा के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री पूरे प्रदेश का भ्रमण करेंगे। साथ ही जनता को प्रदेश की भाजपा सरकार की कमियां बताएंगे। महंगाई, महिला उत्पीड़न पर बीजेपी को घेरा कहा कि सपा सरकार में किए गए विकास कार्यों की जानकारी देंगे। इस विजय यात्रा के साथ वह समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा भरेंगे। जिसके जरिए वह विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करने का दावा कर रहे हैं। अखिलेश ने अपने रथ रूपी बस में छत से खड़े होकर कार्यकर्ताओं का अभिवादन स्वीकार किया। अखिलेश ने कहा कि जब जब प्रदेश में सपा की यात्रा आयी है तब तब प्रदेश में परिवर्तन हुआ है। अखिलेश ने कहा कि ये रथयात्रा के माध्यम से वे किसानों बुजुर्गो का आशीर्वाद लेंगे। उन्होंने लखीमपुर खीरी की घटना के बारे में कहा कि लखीमपुर में किसानों के साथ साथ कानून को भी कुचला गया है।

उनका प्रतिनिधि मंडल लखीमपुर पीड़ित परिवारों से मिलने गया है। इसके अलावा उन्होंने कहा कि कानपुर यूपी का औद्योगिक शहर है। यहां पर सरकार ने उद्योगों को ठप कर दिया है इसलिए यात्रा की शुरुआत कानपुर से की गई है।

 यात्रा रूट मंगलवार

सुबह 11 बजे गंगा पुल पर आगमन

सुबह 11:30 बजे नौबस्ता में स्वागत

दोपहर दो बजे नयवेली लिग्नाइट बिजली घर घाटमपुर में स्वागत

शाम पांच बजे यात्रा हमीरपुर पहुंचेगी यहीं रात्रि विश्राम

बुधवार

सुबह 10 बजे हमीरपुर से प्रस्थान

सुबह 11 बजे कुरारा हमीरपुर में स्वागत

दोपहर दो बजे कालपी जालौन में स्वागत

शाम चार बजे-माती कानपुर देहात में स्वागत और सभा समापन


रिपोर्ट :- आशीष विश्वकर्मा, रिपोर्टर

कोई टिप्पणी नहीं