Breaking News

सी एस ए कृषि विज्ञान केंद्रों में मनाया गया, महिला किसान दिवस:- कुलपति डॉक्टर डी.आर. सिंह

सी एस ए कृषि विज्ञान केंद्रों में मनाया गया, महिला किसान दिवस:- कुलपति डॉक्टर डी.आर. सिंह

ब्रेकिंग न्यूज

चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कानपुर के कुलपति डॉ डी.आर. सिंह ने बताया कि विश्वविद्यालय के अधीन संचालित 13 जनपदों( कानपुर नगर, फतेहपुर, कन्नौज, इटावा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, हाथरस, अलीगढ़, लखीमपुर खीरी, रायबरेली, हरदोई, फर्रुखाबाद एवं कासगंज ) कृषि विज्ञान केंद्रों में आज महिला किसान दिवस धूमधाम से मनाया गया। उन्होंने बताया कि महिला कृषक दिवस के अवसर पर सभी कृषि विज्ञान केंद्रों पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस कार्यक्रम में सभी केंद्रों पर 980 के करीब खेतीवाड़ी से जुड़ी कृषक महिलाओं ने प्रतिभाग किया। कृषि कार्यों को बढ़ावा देने और कृषि कार्य करने वाली महिलाओं को प्रत्येक केंद्रों पर प्रमाण पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित भी किया गया।

कुलपति ने कहा कि हमारे देश में सदियों से महिलाएं पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खेती-बाड़ी का कार्य कर रही हैं। उन्होंने कहा कि गांवों में अब भी सबसे ज्यादा महिलाएं ही पशुपालन का कार्य कर पुरुषों को सहयोग कर और घर की आर्थिक स्थिति सुदृढ़ करने में लगी हैं।

साथ ही केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा महिला किसानों को समृद्ध बनाने के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही हैं।इन योजनाओं के बारे में कृषक महिलाओं को कृषि विज्ञान केंद्रों के वैज्ञानिकों द्वारा जागरूक किया जा रहा है।

कुलपति ने कहा कि ग्रामीण महिलाएं अक्सर घर और आसपास खाली पड़ी जगह में सब्जियां उगा लेती हैं।अब वे इन्हीं सब्जियों को जैविक तरीके से तैयार कर रही हैं। ताकि आने वाली पीढ़ी को बीमारियों से मुक्ति दिलाई जा सके।

धीरे-धीरे महिलाएं जैविक खेती के दायरे को बढ़ाते हुए सफल और आत्मनिर्भर तथा स्वावलंबी कृषक बनने की ओर कदम बढ़ा रही हैं। कार्यक्रम के दौरान सभी कृषि विज्ञान केंद्रों के अध्यक्ष/ वरिष्ठ वैज्ञानिक, वैज्ञानिक एवं अन्य लोग उपस्थित रहे।


रिपोर्ट :- विनम्र सिंह, राज्य संपादक

कोई टिप्पणी नहीं