Breaking News

पूर्व ब्लॉक प्रमुख विवेक की बढ़ती लोकप्रियता से विपक्षियों में मची खलबली : हरदोई

पूर्व ब्लॉक प्रमुख विवेक की बढ़ती लोकप्रियता से विपक्षियों में मची खलबली : हरदोई

ब्रेकिंग न्यूज

आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटे विवेक कुमार पटेल

कस्बों से लेकर गांव तक मिल रहा अपार समर्थन

2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए राजनैतिक दलों के नेताओं ने अपनी अपनी उम्मीदवारी मजबूत करने के लिए तैयारियां शुरू कर दीं हैं। विधानसभा क्षेत्र 159, बिलग्राम-मल्लावां की राजनीति में समाजवादी पार्टी नेता पूर्व ब्लॉक प्रमुख विवेक कुमार पटेल का दावा और मजबूत होता जा रहा है। मूल रूप से विकाखण्ड मल्लावां की ग्राम पंचायत बाँसा के निवासी विवेक कुमार पटेल का समाजवादी पार्टी से टिकट के सबसे मजबूत व प्रबल दावेदार हैं। कस्बों से लेकर गाँव तक विवेक पटेल को समाजवादी पार्टी से टिकट पक्का होने की चर्चा है।

राजनीति में विवेक कुमार पटेल को परिचय की आवश्यकता नहीं है। उनके पिता राम पाल सिंह को नेताजी कहकर बुलाते थे। विवेक कुमार पटेल वर्ष 2000 में पहली बार माधौगंज के ब्लॉक प्रमुख बने थे। अपने कार्यकाल में उन्होंने कई विकास कार्य किए, जिनको लोग आज भी याद करते हैं। उसके बाद वर्ष 2005 हुए ब्लॉक प्रमुख चुनाव में हार का सामना करना पड़ा। वर्ष 2010 में हुए पंचायत चुनाव में क्षेत्र पंचायत सदस्य चुने गए और अपने समर्थन से ब्लॉक प्रमुख जिताया। 2015 में हुए पंचायत चुनाव में उन्होंने अपनी पत्नी को समाजवादी पार्टी के समर्थित प्रत्याशी के रूप में माधौगंज ब्लॉक प्रमुख का चुनाव लड़ाकर निर्विरोध जीत दर्ज की। 2017 में हुए विधानसभा चुनाव में बीजेपी की सरकार बनी। उसके बाद विपक्षियों ने उनके खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की तैयारी शुरू करदी। कई महीनों तक विपक्षी अपनी कोशिश में कामयाब नहीं हुए तो शासन प्रशासन की मदद से दबाव बनाया गया। अपने व समर्थकों के ऊपर पड़ते प्रशासनिक दबाव को देखते हुए उन्होंने ने अपनी पत्नी कंचन प्रभा पटेल से त्यागपत्र दिलवा दिया। वर्ष 2021 में हुए ब्लॉक प्रमुख चुनाव में उन्होंने कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई। तभी से उनके आगामी विधानसभा चुनाव लड़ने के कयास लगाए जा रहे हैं। लोगों में चर्चा है कि विवेक कुमार पटेल को उनके दो दशक लंबे राजनीतिक अनुभव का लाभ मिल सकता है। कुर्मी बिरादरी के होने के कारण उनके साथ लोगों की सहानुभूति भी है। उन्होंने शिक्षा के विकास के लिए एक इण्टर कॉलेज व दो महाविद्यालयों की स्थापना भी की है। व्यावसायिक क्षेत्र में भी उनका नाम लिया जाता है। उनके पैतृक गांव में एक ईंट भट्ठा व नयागांव में पेट्रोल पंप संचालित है। विवेक कुमार पटेल की तैयारियों को देखकर इस बात से इनकार नही किया जा सकता है कि वह 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव में पूरे दमखम के साथ उत्तर चुके हैं। राजनीतिक विशेषज्ञों की माने तो इस बार बिलग्राम-मल्लावां विधानसभा क्षेत्र में विवेक कुमार पटेल समाजवादी पार्टी के एक मजबूत व जिताऊ विकल्प हैं।


रिपोर्ट :- अवनीश कुमार, रिपोर्टर

कोई टिप्पणी नहीं