Breaking News

लखनऊ नगर निगम नहीं सुन रहा जनता की फरियाद

लखनऊ नगर निगम नहीं सुन रहा जनता की फरियाद

ब्रेकिंग न्यूज


लखनऊ नगर निगम जोन आठ के मार्ग प्रकाश विभाग के अधिकारी से लेकर कर्मचारी तक नहीं सुन रहे जनता की समस्याओं को वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता डॉ अजय कुमार सिंह

लखनऊ उत्तर प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी सरकार जहां प्रदेश की जनता को होने वाली बिजली पानी सड़क स्वस्थ की समस्या को जल्द से जल्द दूर करने के लिए समय समय पर अधिकारियों निर्देशित करती हैं सरकार का कहना की प्रदेश की जनता के द्वारा आने वाली शिकायतों को जल्द से जल्द दूर किया जाए तो वही दूसरी तरफ राजधानी लखनऊ नगर निगम जोन आठ के मार्ग प्रकाश विभाग के अधिकारी विपरीत कार्य कर रहे हैं अधिकारियों एवं एलईडी रिपेयरिंग टीम के द्वारा जनता को होने वाली समस्याओं के बारे में अवगत कराने के बाद भी दूर नहीं किया जा रहा है पूरा मामला रायबरेली रोड स्थित इब्राहिमपुर द्वितीय वार्ड  शारदा नगर द्वितीय के अंतर्गत आने वाली कालोनियों का है जहां पिछले कई दिनों से कालोनियों में लगी स्ट्रीट लाइटें बंद पड़ी हुई है इस बात की जानकारी स्थानीय निवासियों के द्वारा नगर निगम जोन आठ मार्ग प्रकाश विभाग के जेई तथा एलईडी रिपेयरिंग टीम को की गई शिकायत  इसके  बाद भी कालोनियों की सड़को पर लगी स्ट्रीट लाइटें की मरम्मत कार्य नहीं किया गया।

जिससे कालोनियों में अंधेरा पसरा हुआ है स्थानीय निवासियों ने इस बात की जानकारी जब वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता राष्ट्रीय अध्यक्ष मिशन मोदी संगठन एकता भारत स्वच्छ भारत मिशन संगठन एकता भारत डॉ अजय कुमार सिंह को दी तो डॉक्टर अजय कुमार सिंह ने बिना देर किए हुए संबंधित विभाग के जिम्मेदार अधिकारी  तथा एलईडी की  मरम्मत कार्य करने वाली टीम से फोन के माध्यम से  कई बार बात कर समस्या से अवगत कराया कई दिन बीत जाने के बाद भी आज भी इब्राहिमपुर द्वितीय शारदा नगर  के  हिस्सों में अंधेरा कायम है परंतु जिम्मेदार विभाग के  अधिकारियों के कोई कोई फर्क नहीं पड़ता दर्जनों बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटों में से एक भी लाइट ठीक नही की गई अधिकारियों की मनमानी से ऐसा प्रतीत होता है की इन अधिकारियों को सरकार के आदेशों की नही है परवाह तभी तो कई दिनों बाद भी नहीं बनी एक भी स्ट्रीट लाइट इतना ही नहीं अगर कोई व्यक्ति मुख्यमंत्री पोर्टल पर आपनी शिकायत दर्ज करा दे तो अधिकारी कर्मचारी बुरा मान जाते है शिकायत की जानकारी लेने के लिए फोन करते है शिकायत करता के पास तो  करते है पर बहुत रौब से बात करते हैं इतना ही नहीं शिकायत करता पर दुबारा मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत न करने का बनाते हैं दबाव आपको बताते चलें कि डॉ अजय कुमार सिंह जहां एक और वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता भाजपा नेता है तो वहीं दूसरी तरफ मिशन मोदी संगठन एकता भारत स्वच्छ भारत मिशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं अपने संगठन के माध्यम से जनता को होने वाली बिजली पानी सड़क सफाई सुरक्षा की समस्याओं को जिम्मेदार अधिकारियों तक पहुंचा कर दूर करने का कार्य करते हैं समस्या राजधानी लखनऊ की हो या प्रदेश के किसी अन्य जिले की सभी जगह की समस्याओं को दूर करने का करते हैं प्रयास एक जनप्रतिनिधि एवं अधिकारियों से अधिक शिकायतें आती हैं।

राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अजय कुमार सिंह के साथ जो जनता की शिकायतों को निस्वार्थ भाव से हर हाल में दूर करने का करते हैं प्रयास इन्हीं कार्यों के चलते डॉ अजय कुमार सिंह की जनता के बीच होती है सराहना राजधानी लखनऊ का नगर निगम खासकर जोन आठ करता है जनता के द्वारा की जाने वाली शिकायतों की अनदेखी फिर चाहे वह मार्ग प्रकाश विभाग हो या जोन आठ के अंतर्गत तेलीबाग स्वरूपनगर खरिका में एंटी लार्वा छिड़काव करवाने का मामला सभी में  बरती जाती है  शिथिलता जब राजधानी लखनऊ के नगर निगम के द्वारा नही  सुनी जा रही जनता की तो अन्य जिलों का क्या हाल होगा।


रिपोर्ट :- प्रवीण सैनी, वरिष्ठ पत्रकार 

कोई टिप्पणी नहीं