Breaking News

लखनऊ देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की प्रेरणा से राजधानी में विभिन्न क्षेत्रों में वितरित किए गए कंबल

लखनऊ देश के रक्षा मंत्री राजनाथ  सिंह की प्रेरणा से राजधानी में विभिन्न क्षेत्रों में वितरित किए गए कंबल

मध्य विधान सभा  में आयोजित कंबल वितरण कार्यक्रम में उपस्थित रहे युवा भाजपा नेता नीरज सिंह एम एल सी मुकेश चौहान

पत्रकार प्रवीण सैनी लखनऊ

देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की प्रेरणा से  मध्य विधानसभा के कल्याण मंडप जियामऊ  और पश्चिम विधानसभा के मेहता लॉन दुबग्गा हरदोई रोड में गरीबों और जरूरतमंदों के लिए कंबल वितरण का कार्यक्रम  सदस्य विधान परिषद व लखनऊ महानगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा व युवा भाजपा नेता नीरज सिंह द्वारा  किया गया।

मीडिया प्रभारी प्रवीण गर्ग ने बताया मध्य विधानसभा में महानगर महामंत्री त्रिलोक अधिकारी सुनील कुमार यादव आनंद द्विवेदी रजनीश गुप्ता रमेश तूफानी  मंडल अध्यक्ष राकेश सिंह आनंद पांडे, हिमांशु सोनकर व पार्षद रामकृष्ण यादव शशि गुप्ता  तथा पश्चिम विधानसभा में अंजनी श्रीवास्तव सत्येंद्र सिंह मंडल अध्यक्ष महेंद्र राजपूत अजय सोनी  अरविंद मिश्रा पार्षद पंकज पटेल नागेंद्र सिंह मंडल प्रभारी सुषमा खरगवाल तथा मंडलों के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

मुकेश शर्मा ने कहा  हम सबके अभिभावक देश के रक्षा मंत्री लखनऊ के सांसद राजनाथ द्वारा लखनऊ संसदीय क्षेत्र की पांचों विधानसभाओं में कंबल वितरण कराया जा रहा है लखनऊ की जनता को जिस प्रकार की आवश्यकता होती है हमारे सांसद उसकी चिंता करते हैं व पूरा करने का प्रयास करते हैं।

ठंड के मौसम को देखते हुए  आंगनबाड़ी में चार से दस साल के बच्चों को स्वेटर वितरित किया जा रहा है। कोविड काल में लखनऊ में डीआरडीओ का अस्पताल खोला  व गरीब लोगों के घरों में राशन सामग्री बांटी गई रक्षा मंत्री जी के विकास कार्यो के कारण लखनऊ के गिनती टॉप दस शहरों में होने लगी है।

युवा नेता नीरज सिंह ने कहा भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता लगातार समाज में लोगों के बीच जाकर काम करता है कोविड कॉल में जब लखनऊ वुहान बना था भारतीय जनता पार्टी के पार्षद अपनी जीप में लाशों को ले जाकर अंत्येष्टि  करवा रहे थे।

दिल्ली सरकार द्वारा जब मजदूरों को दिल्ली से निकाला जा रहा था तो आगरा एक्सप्रेस वे पर भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता लगातार उनको खाना पानी व पांव में चप्पल पहनाने का कार्य कर रहा था भाजपा सरकार में महिलाओं को उज्जवला योजना के अंतर्गत मुक्त सिलेंडर बालिकाओं की शादियां आयुष्मान कार्ड में पांच लाख का बीमा दिया गया भारतीय जनता पार्टी के जनप्रतिनिधि जनता के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं।


रिपोर्ट :- प्रवीण सैनी, वरिष्ठ पत्रकार 

कोई टिप्पणी नहीं