Breaking News

भाजपा द्वारा आयोजित की गई वोटर चेतना महाअभियान कार्यशाला को प्रदेश अध्यक्ष ने किया संबोधित : लखनऊ

भाजपा द्वारा आयोजित  की गई वोटर चेतना महाअभियान कार्यशाला को प्रदेश अध्यक्ष ने किया संबोधित : लखनऊ

ब्रेकिंग न्यूज

वोटर चेतन महा अभियान कार्यशाला में पहुंचे मुख्य अतिथियों का भाजपा महानगर अध्यक्ष ने किया स्वागत

भाजपा लखनऊ महानगर द्वारा कल्याण मंडप सभागार महानगर  में आयोजित वोटर चेतना महाअभियान कार्यशाला में प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने कहा कि जिन लोगों की आयु अठारह वर्ष पूरी हो गई है और उनका नाम वोटर लिस्ट में नहीं जुड़ा है, उन्हें सम्मिलित कराए जाने के लिए भारतीय जनता पार्टी वोटर चेतना अभियान चला रही है। ताकि चुनाव की लोकतांत्रिक प्रक्रिया में कोई भी मतदान से वंचित न रहे। भारतीय जनता पार्टी  कार्यकर्ता गांव-गांव घर-घर जाकर वोटर को बढ़ाना व जो लोग बाहर चले गए हैं  जिनकी मृत्यु हो चुकी है या अन्य किसी प्रकार के फर्जी वोट मतदाता सूची में जुड़े हैं, उनका वोट संवैधानिक प्रक्रिया के अंतर्गत कटवाने के लिए पार्टी जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता कार्य  करेंगे। इसी के लिए भारतीय जनता पार्टी मतदाता पुनरीक्षण अभियान चला रही है जिससे लोगों से हमारा व्यक्तिगत संपर्क भी होगा और हम लोगों को वोट बढ़ाने के लिए प्रेरित भी करेंगे।

महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी की अध्यक्षता में आयोजित कार्यशाला में क्षेत्रीय अध्यक्ष कमलेश मिश्रा प्रदेश उपाध्यक्ष एमएलसी विजय बहादुर पाठक  वरिष्ठ भाजपा नेता नीरज सिंह पूर्व महानगर अध्यक्ष एमएलसी मुकेश शर्मा महापौर सुषमा खर्कवाल  मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने अंग वस्त्र व पुष्प कुछ प्रदान कर सभी अतिथियों का स्वागत किया।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि  संसदीय लोकतंत्र में जनता वोट के द्वारा अपने प्रतिनिधि को चुनती है।  भारत निर्वाचन आयोग प्रतिवर्ष मतदाता पुनरीक्षण के द्वारा मतदाता सूची पुनरीक्षण का काम करता है। चुनाव आयोग 27 अक्टूबर से 9 दिसंबर तक नए मतदाता बनाने का कार्य करेगा। भारतीय जनता पार्टी को लोकतांत्रिक चुनाव में प्रदेश की जनता ने विराट जनादेश दिया है।  नगर निगम चुनाव में भी भारतीय जनता पार्टी ने 17 नगर निगम में विजय हासिल की है व सभी नगर निगम बोर्ड में बहुमत प्राप्त किया है। ग्राम पंचायत ग्राम सभा क्षेत्र हर चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने विजय प्राप्त की है। पूर्व में देखा गया है कि कार्यकर्ता मतदाता सूची पुनरीक्षण में कम रुचि रखते हैं। चुनाव के समय मतदाता सूची को देखते हैं तब नाम न होने पर निराश होते हैं।  प्रदेश अध्यक्ष ने कहा चुनाव आयोग द्वारा 27 अक्टूबर को प्रदेश की मतदाता सूची का अंतरिम प्रशासन किया जाएगा। मतदाता सूची को पुनरीक्षण अभियान के लिए मंडलों पर बैठक करके 28 अक्टूबर को बूथों पर भेजना है। 29 अक्टूबर के मन की बात कार्यक्रम के बाद बूथ समिति के सदस्यों के साथ मतदाता सूची का अध्ययन करना है और उसके उपरांत वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने और कटवाने हेतु आवश्यकता अनुसार कार्य करना है।

प्रथम चरण 30 अक्टूबर से 05 नवंबर तक घर-घर संपर्क करके जिनका नाम मतदाता सूची में नहीं है  06-07-08 फॉर्म देना है और 04 और 05 नवंबर को मतदान केंद्र पर उपस्थित बीएलओ को दिलवाना है।

द्वितीय चरण  25 नवंबर से 03 दिसंबर 2023 प्रत्येक बूथ पर दूसरे चरण में दीपावली के बाद 25 नवंबर से विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान के लिए घरों में संपर्क करके अंतिम रूप से मतदाता बनने से बचे हुए सभी नागरिकों एवं युवाओं का फॉर्म 06 भरवा कर अथवा ऑनलाइन  भरवा कर उनको मतदाता बनाना है।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा घर-घर संपर्क अभियान के लिए सभी जनप्रतिनिधियों पदाधिकारीयों शक्ति केंद्रों पर प्रवास हेतु लगाना है।

क्षेत्रीय अध्यक्ष कमलेश मिश्रा ने कहा कि  वोटर चेतना महाअभियान को सफल बनाने के लिए बूथ स्तर तक व्यूह रचना बन जाए‌। महानगर का एक पदाधिकारी मंडल में  तथा मंडल का पदाधिकारी शक्ति केंद्र पर प्रवास करे वोटर लिस्ट पर काम करने के लिए जनता को प्रेरित करें।

महानगर अध्यक्ष आनंदी द्विवेदी ने कहा लखनऊ महानगर द्वारा प्रदेश के निर्देशानुसार चेतना अभियान के अंतर्गत जिला मतदाता सूची प्रमुख सह प्रमुख लीगल टीम सदस्य चुनाव आयोग संपर्क विभाग महानगर स्तर तथा विधानसभा स्तर पर भी पदाधिकारियों की टीम बना दी गई है। कल सभी 25 मंडलों पर वाटर चेतन महा अभियान कार्यशाला का आयोजन भी किया जा रहा है। इसके उपरांत जगह-जगह व्यक्तिगत संपर्क और कैंप के माध्यम से नए वोटर जोड़ने के लिए कार्यकर्ता कार्य करेंगे। ऑनलाइन फॉर्म भरवाने में भी आईटी और सोशल मीडिया की टीम बूथ स्तर पर संपर्क कर लोगों का सहयोग करेगी।

कार्यशाला में वोटर चेतना अभियान क्षेत्रीय संयोजक एवं महामंत्री नीरज वर्मा महानगर संयोजक विवेक सिंह तोमर सहसंयोजक प्रवीण गर्ग अभिषेक खरे अंशु सहित प्रदेश क्षेत्र व महानगर के पदाधिकारी मोर्चे के अध्यक्ष वोटर चेतना अभियान प्रमुख और आईटी व सोशल मीडिया कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


रिपोर्ट : प्रवीण सैनी, वरिष्ठ पत्रकार 

कोई टिप्पणी नहीं