Breaking News

लॉक डाउन में गरीब और असहाय लोगों की मदद कर रहा सेवक जत्था


कानपुर। कोरोना महामारी में लॉक डाउन के दौरान गरीबो और असहाय लोगों की मदद के लिए लालबंगला स्थिर माता साहिब कौर सेवक जत्था तत्पर है। सेवक जत्थे की ओर से लगातार लोगों को राशन उपलब्ध कराया जा रहा है। 

जत्थे के इंदरजीत सिंह ने बताया कि माता साहिब कौर सेवक जत्था पिछले 2 वर्षों से लगातार राशन की मुफ्त सेवा का कार्य कर समाज को नई दिशा देने का कार्य कर रही है। इस संस्था का एक ही उद्देश्य है कि कानपुर में कोई भी भूखा ना रहे। इसी उद्देश्य से राशन वितरण का कार्य लगातार किया जा रहा है। संस्था में मुख्य रूप से गुरविंदर सिंह, अमरप्रीत सिंह ,हरप्रीत सिंह जसकरण सिंह, रब प्रीत सिंह ,दमनप्रीत सिंह प्रभप्रीत सिंह तथा जबतेज सिंह जुड़े हैं।


कोई टिप्पणी नहीं