Breaking News

भाजपा सरकार में आसमान छूती मंहगाई से जनता त्रस्त

भाजपा सरकार में आसमान छूती मंहगाई से जनता त्रस्त

हरदोई। बढ़ती महंगाई और खाद्य तेल ,रसोई गैस, दालों, व अन्य घरेलू सामानों सहित आवश्यक वस्तुओं की कीमतों सहित पेट्रोल-डीजल की कीमतों में वृद्धि के विरोध में कांग्रेस ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। बढ़ती मंहगाई के विरोध में जिलाध्यक्ष निर्भान सिंह यादव व एनएसयूआई जिलाध्यक्ष अमरेंद्र शर्मा की अगुवाई में प्रदर्शन किया गया।

इस अवसर युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष निर्भान सिंह यादव ने कहा कि जबसे केंद्र में भाजपा की सरकार बनी तब से जनता त्राहि त्राहि कर रही है और मंहगाई ने जनता की कमर तोड़ दी है।सरकार ने मंहगाई पर जुमले गढ़कर देश की जनता को धोखा दिया।

एनएसयूआई जिलाध्यक्ष अमरेंद्र शर्मा ने कहा कि देश मे मंहगाई अपने चरम पर है और अर्थव्यवस्था गोते खा रही है।एक तरफ आम आदमी महामारी की मार से पहले से ही त्रस्त है। बढ़ती मंहगाई ने आमदनी घटा दी और खर्चे चार गुने कर दिया है।

इस अवसर पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष आशीष सिंह,शहर अध्यक्ष शजमील अहमद अंसारी जिला उपाध्यक्ष साधू सिंह सोमवंशी, नेतम भारतीय,जिला महासचिव शशिबाला वर्मा,युवा कांग्रेस जिला महासचिव शशिकांत वर्मा, जिलासचिव रोहित यादव, अनिल वर्मा,रंजीत यादव,युवा कांग्रेस भरखनी ब्लॉक अध्यक्ष शोभित शर्मा,बालामऊ न०अध्यक्ष नसीम, मो०अकील मो०सद्दाम अकील, रविन्द्र, शिवकुमार, इस्लाम, सर्वेश कुशवाहा, आदि युवा व एनएसयूआई कांग्रेस कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।


रिपोर्ट : कुलदीप सिंह, हेड क्राइम रिपोर्टर

कोई टिप्पणी नहीं