Breaking News

क्रीडाभारती हॉकी को राष्ट्रीय खेल और स्व० ध्यानचंद को भारतरत्न देने का चलाएगा हस्ताक्षर अभियान

क्रीडाभारती हॉकी को राष्ट्रीय खेल और स्व० ध्यानचंद को भारतरत्न देने का चलाएगा हस्ताक्षर अभियान


बिग ब्रेकिंग। कानपुर

कानपुर।क्रीड़ा भारती कानपुर महानगर द्वारा खेलदिवस के अवसर 29 अगस्त 2021 को संजय वन किदवई नगर में हॉकी खेल को राष्ट्रीय खेल की मान्यता देने और हॉकी के जादूगर स्वर्गीय मेजर ध्यानचंद जी को भारत रत्न पुरस्कार देने के लिए हस्ताक्षर अभियान खेल दिवस के अवसर पर कानपुर के विभिन्न खेलो के खिलाड़ी सामान्य जनता और खेल संघों के पदाधिकारियों की उपस्थिति में किया जाएगा। 

खेलों से समाज के हर वर्ग को जोडने के लिए यह अभियान संजय वन में रविवार को रखा गया है।

अध्यक्ष क्रीड़ा भारती पूर्वी उत्तर प्रदेश के क्षेत्र संयोजक संजीव पाठक ने कहा कि टोक्यो ओलंपिक में भारत को प्राप्त अभूतपूर्व सफलता के बाद खेलों के प्रति जागरूक करने के लिये यह एक उचित समय है ,हम सभी बचपन से ही हॉकी को राष्ट्रीय खेल मानते आए है और इसे सरकारी मान्यता नही मिली है।


उन्होंने बताया की कानपुर मे पहली बार हॉकी को राष्ट्रीय खेल की मान्यता दिलाने का प्रयास किया जाएगा इसके बाद खेलमंत्री एवं मुख्यमंत्री को भी ज्ञापन दिया जाएगा।

इस मौके पर संजय टंडन, क्रीड़ा भारती के अरुण दुबे विभाग संयोजक सौरभ श्रीवास्तव, सुनील सिंह महानगर अध्यक्ष,सतेन्द्र यादव, सुनीता यादव,सुनील शुक्ला,संजीव शुक्ला,कमलेश यादव,आशुतोष सत्यम झा,केशव द्विवेदी,विनीता यादव ,अभिषेक मिश्र नूतन,प्रदीप मिश्र,सभाजीत अभिषेक श्रीवास्तव,अविनाश यादव नीलम गुप्ता सहित विभिन्न पदाधिकारियों की उपस्थिति में यह निर्णय लिया गया।


रिपोर्ट :- आकाश चौधरी, रिपोर्टर

कोई टिप्पणी नहीं