Breaking News

हिंदुस्तान को हिंदू राष्ट्र घोषित करो : राष्ट्रीय अध्यक्ष,हिंद आर्मी

हिंदुस्तान को हिंदू राष्ट्र घोषित करो : राष्ट्रीय अध्यक्ष,हिंद आर्मी

ब्रेकिंग न्यूज

माधौगंज। विकास खंड के  नगर पंचायत कुरसठ निवासी हिंद आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय बाजपेई (दिवाकर वेदपाठी) ने पत्रकारों को बताया कि मेरे संगठन का एक ही मात्र लक्ष्य है कि हिंदुस्तान को हिंदू राष्ट्र घोषित कराना है। जिसके लिए उन्होंने प्रधानमंत्री,  राष्ट्रपति, राज्यपाल, दिल्ली सरकार, व डी एस पी नई दिल्ली को पत्र भेज दिया है। जिसमें उन्होंने बताया कि अखंड भारत 15 अगस्त 1947 को विभाजित हुआ। जिसका आधार यह की हिंदू और मुस्लिम संप्रदाय दोनों अलग धर्म  और रीति रिवाज भिन्न होने के कारण एक साथ नहीं रह सकते। फल स्वरूप पाकिस्तान को एक स्वतंत्र इस्लामिक राष्ट्र घोषित कर दिया गया है।

जिसके फलस्वरूप कई लाख हिंदुओं की हत्याएं हुई छोटे बच्चों को मौत के घाट उतार दिया गया है।

बेबस मां बहनों के साथ सामूहिक बलात्कार जैसे जघन्य अपराध हुए है।

गर्भवती महिलाओं के पेट फाड़ कर उनकी हत्या कर दी गई। महिलाओं के समूह को सड़कों पर नग्न घुमाया गया। कई लाख लोगों को जबरन धर्मांतरण कराया गया। यहां तक कि पाकिस्तान के अत्याचार और बर्बरता की कहानी को शब्दों में बयान करना कठिन ही नहीं अकल्पनीय लगता है उन्होंने बताया कि भारत देश अगर आज हिंदू राष्ट्र नहीं है तो इसका दोषी कांग्रेस सरकार है। जिसके नेताओं ने अपनी राजनीति की रोटी सेकने के लिए भारत को हिंदू राष्ट्र घोषित नहीं किया। अतः हम यह चाहते हैं कि हमारे देश में सभी धर्म समान रूप से रहें और सभी का सम्मान हो एक दूसरे से मिल कर रहे, जिसके लिए भारत को हिंदू राष्ट्र घोषित करना अति आवश्यक है।

इस मौके पर संजय बाजपाई (आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष) मोहम्मद शमशेर अली वरिष्ठ उपाध्यक्ष हिंद आर्मी, पवन कुमार अग्निहोत्री कोषाध्यक्ष हिंद आर्मी, संतोष कुमार बाजपेई महासचिव मौके पर मौजूद रहे।

उन्होंने यह संकल्प लिया कि यदि 21 मार्च 2022 तक हिंदुस्तान को हिंदू राष्ट्र घोषित नहीं किया गया तो हिंद आर्मी के पदाधिकारी गण 22 मार्च 2022 से दिल्ली स्थित जंतर - मंतर पर अनिश्चितकालीन प्रातः सूर्योदय से सूर्यास्त तक उपवास रखकर आंदोलन की शुरुआत करेंगे।

जो हिंदुस्तान को हिंदू राष्ट्र घोषित किए जाने तक अनवरत चलता रहेगा।


रिपोर्ट :- रोहित वर्मा, रिपोर्टर

कोई टिप्पणी नहीं