Breaking News

शिवेंद्र सिंह गौर अध्यक्ष और कुणाल सिंह यादव बने महामंत्री : कानपुर नगर

शिवेंद्र सिंह गौर अध्यक्ष और कुणाल सिंह यादव बने महामंत्री : कानपुर नगर

बिग ब्रेकिंग

कानपुर।उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ कानपुर की जनपदीय कार्यकारिणी की बैठक जिलाध्यक्ष योगेन्द्र कुमार सिंह की अध्यक्षता में गोविंद नगर स्थित अन्नपूर्णा गेस्ट हाउस में आयोजित हुई।बैठक में सर्वसम्मति से ब्लॉक इकाई शिवराजपुर का पुनर्गठन हुआ जिसमें आगामी अधिवेशन तक अध्यक्ष उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ शिवराजपुर से अध्यक्ष शिवेंद्र सिंह गौर महामंत्री कुणाल सिंह यादव कोषाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह यादव उपाध्यक्ष मो.नसीम बरकाती और राजीव मिश्रा,महिला उपाध्यक्ष गीता झा,सगठन मंत्री प्रकाश त्रिपाठी,संयुक्त मंत्री किरन सिंह यादव को पदों से जिलाध्यक्ष द्वारा मनोनीत किया।जिलाध्यक्ष योगेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि बैठक में शिक्षकों की ज्वलंत समस्याओं को पदाधिकारियों ने प्रमुखता से रखा गया जैसे कि महंगाई को देखते हुए कन्वर्जन कास्ट में वृद्धि हो।

कन्वर्जन कास्ट की बकाया धनराशि अतिशीघ्र दिलाई जाए। गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए शिक्षकों को गैर शैक्षणिक कार्यों से मुक्त रखा जाए। विभाग द्वारा शिक्षक का बिना पक्ष सुने किसी भी प्रकार की कार्यवाही नहीं होनी चाहिए।ऑनलाइन फीडिंग का कार्य बीआरसी स्तर पर कराया जाए।पोर्टल के नहीं चलने पर ऑफलाइन अवकाश मान्य किया जाए। प्रतिकार अवकाश आदि समस्याओं को प्रमुखता से रखा।जिलाध्यक्ष ने सभी समस्याओं को सम्बन्धित अधिकारियों से हल कराने का आश्वासन दिया। संग़ठन को स्वच्छ तरीके से ब्लाक के शिक्षकों की समस्याओं को हल कराने के लिए शुभकामनाएं दी।इस मौके पर दिलीप सैनी महामंत्री सैयद नजीर हुसैन शिव प्रकाश तिवारी विपिन बाजपेई संजीव पांडेय समीर मिश्रा विक्रम सिंह मोहम्मद अनस खुर्शीद आलम सैय्यद अली बुल कदर ऊषा सिंह वीरेंद्र अंबेडकर अखिलेश यादव इंद्रजीत पाल आदि पदाधिकारी उपस्थित रहे।


रिपोर्ट :- आकाश चौधरी, वरिष्ठ पत्रकार 

कोई टिप्पणी नहीं