Breaking News

देश की आन बान शान तिरंगा जो कि कूड़े के बीचों बीच लगा है : शुक्लागंज, उन्नाव


देश की आन बान शान तिरंगा जो कि कूड़े के बीचों बीच लगा है : शुक्लागंज, उन्नाव

शुक्लागंज अपडेट

मामला पोनी रोड लकी गारमेंट के पास का हैं


जहाँ पर देश की आन बान और शान तिरंगे का अपमान दर्शाया जा रहा हैं।


परंतु इस विषय मे शासन प्रशासन भी मौन हैं क्या इस तिरंगे को 26 जनवरी व 15 अगस्त को ही सम्मान दिया जाएगा बाकी दिनों में कूड़े में रहेगा।


अब तिरंगे के अपमान का कारण भी जान ले आप सभी लोग उस जगह पर तिरंगा लगाया किसने वो भी जान ले।


जिस जगह पर तिरंगा लगाया गया हैं वहाँ पर वर्षो से कूड़ा पड़ता था वो कैसे चाट बतासे,अंडे,फास्ट फूड की दुकानों का कूड़ा व व घरो का कूड़ा जो कि शाम को निकलता हैं वो वही डाला जाता था और हैं क्यो की वहाँ पर पालिका कूड़ा डालने नही जाती।


अब उस जगह के दुकानदारों व मकान मालिकों ने सोचा कि पड़ोसियों व दुकानदारो से झगड़ा करने से अच्छा है यहाँ ऐसा कुछ करो कि कूड़ा न पड़े सो 15 अगस्त में तिरंगा फहराया गया।


हर सरकारी संस्थानो व स्कूलों कॉलेजो से झंडा दूसरे दिन उतार लिया जाता है।


मगर यहाँ छोटी सोच रखने वाले कुछ अराजक तत्व तिरंगे का अपमान कर रहे है और दोषी शासन प्रशासन अधिकारी व पालिका को बना रहे है।


इन जाहिलो से पूछो की क्या शासन प्रशासन या पालिका या कोई अधिकारी यहाँ झंडा रोहण करने आया था क्या।


तो मेरे हिसाब से यहाँ पर दोषी झंडा लगाने वाले उसमें शामिल सभी व्यक्ति व वहाँ पर झंडा देखते हुए कूड़ा डालने वाले वो सभी व्यक्ति हैं।


और मैं प्रशासन से ये मांग करता हूं कि देश की शान का जिन्होंने अपमान किया है उनके खिलाफ मुकदमा चलाया जाये।


रिपोर्ट :- मीरा मिश्रा, जिला रिपोर्टर

कोई टिप्पणी नहीं