Breaking News

जनता की अदालत ने बदला फैसला, सुभाष को सत्ता की चाभी सौपने का लिया प्रण : हरदोई

जनता की अदालत ने बदला फैसला, सुभाष को सत्ता की चाभी सौपने का लिया प्रण : हरदोई

ब्रेकिंग न्यूज़

बिलग्राम हरदोई।।जैसे-जैसे चुनाव की तारीख नजदीक आ रही है। वैसे-वैसे बदलाव की बयार तेज होती जा रही है। कांग्रेस प्रत्याशी सुभाष पाल को मिल रहे जन समर्थन का सैलाब वोट में तब्दील होने को बेकरार है। वहीं अन्य प्रत्याशियों के सपूडा साफ करने का जनता ने मन बना लिया है। बुधवार के दिन जब सुभाष पाल अपने दल बल के साथ बिलग्राम कस्बे में निकले तो लोगों ने फूलमालाएं लेकर उनका भव्य स्वागत करने घरों से निकल पड़े।

प्रत्याशी ने खुद माला न पहनकर बदले लोगों का खुद स्वागत किया। उन्होंने कहा कि जनता की अदालत में जनता की क्षेत्र की दिशा व दशा तय करती है। इसलिए जनता का सम्मान सर्वोपरि है। सुभाष पाल ने कहा कि 159 विधानसभा क्षेत्र का हर वह शोषित, बेरोजगार, नवजवान, मजदूर, किसान, छात्र-छात्राएं, बेटियां, महिलाएं व आमजन की आवाज अब दुआ में तब्दील हो चुकी है। उन्होंने कहा कि मेरे दर्द लोगों की दुआओं के असर से खत्म हो रहे हैं।

आने वाली 23 तारीख को चुनाव निशान पंजे पर मुहर लगाकर अपना फैसला सुनाने का रही है। जनता की बदौलत मिशन 2022 जरूर पूरा होगा। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार जनता का समर्थन और विश्वास मिल रहा है वह भी ब्याज सहित कर्ज उतारने के लिए तत्पर हैं। हवाएं बता रही हैं कि अन्य प्रत्याशियों की एक जातीय एकता पर सभी वर्गों का आशीर्वाद भारी पड़ रहा है। इस मौके पर एडवोकेट व कांग्रेस नेता लालाराम शुक्ला, मुन्ना शर्मा, सुंदरलाल पटेल, अजीत यादव, मोहम्मद खालिद, परवेज़ अंसारी, मोहम्मद शाकिब, असलम खान, शिबू खान, सबरे आलम, राहुल गुप्ता आदि सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।


रिपोर्ट :- रोहित वर्मा, रिपोर्टर

कोई टिप्पणी नहीं